नगर निगम आयुक्त की सराहनीय पहल बेजुबान जानवरों के लिए नाद रखवाकर कराई गई पानी की व्यवस्था

0 358

सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित

नगर निगम आयुक्त की सराहनीय पहल बेजुबान जानवरों के लिए नाद रखवाकर कराई गई पानी की व्यवस्था

 

गर्मी में बेजुबान जानवरों के लिये पानी का प्रबंध करना हम सब का नैतिक दायित्व है- डी के शर्मा

 

सिंगरौली 25 अप्रैल 2025/नगर निगम आयुक्त श्री डी के शर्मा ने प्रचंड गर्मी के मौसम में बेजुबान जानवरों और को राहत देने के लिए एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने शहर के विभिन्न स्थानों पर नाद रखवाए हैं, ताकि बेजुबान प्राणी अपनी प्यास बुझा सकें।

आयुक्त श्री डी के शर्मा के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए आज नगर निगम के वार्ड नंबर 30,40,41 एवं 42 मेन रोड के आस पास बेजुबान जानवरों के लिए नाद रखवा कर पानी का प्रबंध कराया गया है। ताकि बेजुबान जानवर सुगमता से अपनी प्यास बुझा सके।

इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि इस भीषण गर्मी में बेजुबान जानवरों के लिये पानी का प्रबंध करना हम सबका नैतिक दायित्व है। उन्होंने ने कहा आम जन अपने लिए तो कही से भी पानी की व्यवस्था कर सकते हैं लेकिन बेजुबान जानवर अपने लिए पानी का प्रबंध करने में असमर्थ होते हैं। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्र के सभी वार्डो में पशु पक्षियों तथा निराश्रित जंतुओं के लिए सार्वजनिक स्थलों पर नाद बनवाकर पानी की व्यवस्था कराई जाएगी ।

साथ ही निगमायुक्त के द्वारा सर्वजन से भी निराश्रित जंतुओं के लिए पानी की व्यवस्था करने की अपील की है। एवं संबंधित अधिकारीयों को समय समय पर नाद में पानी भरने के निर्देश दिए गए। ताकि सुगमता से जल उपलब्ध रहे।

इस अवसर पर निगम के उपयुक्त आर.पी बैश, सहायक यंत्री एस एन द्विवेदी, प्रभारी अधिकारी नवजीवन विहार संतोष तिवारी,कैलाश शाह सफाई दरोगा अशोक त्रिपाठी, अजय मिश्रा,धर्मेंद्र, गौ सेवा दल के अभय जैन एवं नितिन पाण्डेय उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment