कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वर्षों से फरार चल रहे 5 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

0 587

 

खबर:
सीधी।
कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए वर्षों से फरार चल रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। इनमें दो आरोपियों के विरुद्ध स्थायी वारंट एवं तीन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था।

थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज दिनांक 25.04.2025 को आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपी इस प्रकार हैं:

  1. भरतलाल केसरी पिता मुन्नीलाल केसरी, निवासी सराफा बाजार, थाना कोतवाली
  2. रामकुमार कोल पिता गलन्दी कोल, निवासी बढ़ौरा, थाना चुरहट
  3. फूलमाती रावत पति राजकुमार रावत, निवासी शिवपुरवा, थाना कोतवाली
  4. गीता पति जोखे रावत, निवासी शिवपुरवा, थाना कोतवाली
  5. लीलावती साकेत पति शंकर साकेत, निवासी मड़रिया, थाना कोतवाली

इन सभी के विरुद्ध वर्ष 2017, 2019, 2020 एवं 2021 में विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज थे। अपराध करने के पश्चात ये सभी आरोपी फरार चल रहे थे।

मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के साथ प्रआर. तिलकराज सिंह, रणबहादुर सिंह, आर. बालेन्द्र सिंह तथा चालक प्रआर. अशोक बहरोलिया की अहम भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित एवं सटीक कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment