कलेक्टर की अध्यक्षता में सिंगरौली महोत्सव एवं नगर गौरव दिवस के तैयारियों की बैठक आयोजित

0 339

सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह

सिंगरौली 23 अप्रैल 2025कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष खत्री के उपस्थिति में आगामी मई माह में आयोजित होने वाले सिंगरौली महोंत्सव एवं नगर गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।
बैठक में कलेक्टर श्री शुक्ला के द्वारा निर्देश दिए गए कि सिंगरौली महोंत्सव एवं नगर गौरव दिवस का आयोजन गरिमामय एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाना है। यह आयोजन 24 मई से लेकर 27 मई तक आयोजित होगा जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक के द्वारा आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। तथा कलेक्टर ने आयोजन के सफल क्रियान्वन हेतु बैठक के दौरान समितियों का गठन कर जिलाधिकारियों को दायित्व सौपा गया है। साथ ही इस आशय के भी निर्देश दिए गए है कि अधिकारी सौपे गये दायित्वों समय पर पूर्ण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करे।
बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पी.के सेन गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन, संयुक्त कलेक्टर संजीव पाण्डेय, एसडीएम सृजन बर्मा, नगर निगम आयुक्त डी.के शर्मा, डिप्टी कलेक्टर माइकेल तिर्की, सौरभ मिश्रा, देवेन्द्र द्विवेदी, जिला पंचायत के अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एन.के जैन, जिला परिवहन अधिकारी बिक्रम सिंह राठौर, जिला आबकारी अधिकारी खेम राज श्याम, जिला शिक्षा अधिकारी एस.बी सिंह, प्राचार्य अंग्रणी महाविद्यालय एम.यू सिद्दीकी, नगर निगम के उपायुक्त आरपी बैस, लोक सेवा प्रबंधक रमेश पटेल सहित जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment