जल गंगा अभियान के तहत ग्राम पंचायत निवास में स्थित चौखड़ा तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य प्रारंभ

0 319

रिपोर्ट-रोहित साह सिगरौली मध्यप्रदेश
सिंगरौली /जल गंगा संवर्धन अभियान अपने कल के लिए आज से जल संरक्षण करने का एक अभिनव प्रयास है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून के बीच जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर जल संचयन सरचनओं जिन में ताबाल, बाबड़ियो, नदियो की साफ सफाई कर उनको नया स्वरूप दिया जा रहा है वही नवीन जल संचयन संरचनाओं का निर्माण भी कराया जा रहा है। इसके साथ आम लोगो को रूफ वाटर हर्वेस्टिंग, हैन्डो पम्पो के समीप सोकपिट आदि का निर्माण कराने हेतु प्रेरित भी किया जा रहा है। सिंगरौली जिलें में कलेक्टर श्री चन्द्र शेखर शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश के नेतृत्व में जल गंगा सर्वधन अभियान चालाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में आज जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नवांकुर संस्था राजा भैया बहुउद्देशीय विकास समिति निगरी द्वारा सेक्टर निवास अन्तर्गत ग्राम पंचायत निवास में चौखड़ा तालाब का जीर्णोद्धार के लिए भूमि पूजन व रैली निकाल कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एवं नोडल अधिकारी कृषि विस्तार देवसर के द्वारा उपस्थित जनों को जल संरक्षण को लेकर बरसात का पानी संचयन हेतु सपथ दिलाई गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment