तुअर फसल के विक्रय हेतु पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

0 274

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

सीधी 21 अप्रैल 2025
उपसंचालक कृषि संजय श्रीवास्तव ने जिले के समस्त किसान भाईयों से अपील की है कि वे अपने तुअर की फसल का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित न्युनतम समर्थन मूल्य 7550 रुपये प्रति क्विंटल के मान से विक्रय करना चाहते है, तो अपना पंजीयन करवाकर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकते है।

तुअर फसल का पंजीयन जिले के निर्धारित गेहूं पंजीयन केन्द्रों पर कार्यालयीन समय में ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। साथ ही किसान एप ध्कियोस्क कॉमन सर्विस सेन्टर लोकसेवा केन्द्र पर भी अपना पंजीयन करवा सकते है। यदि कोई कृषक तुअर फसल का पंजीयन निर्धारित अवधि की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक पंजीयन नहीं करवा पाते तो शासन की तुअर उपार्जन की नीति का लाभ नहीं ले पाएंगे।

उपसंचालक कृषि ने किसान भाइयों से अपील की है कि अपनी तुअर फसल का पंजीयन कराकर योजना की इस योजना का लाभ उठाए।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment