जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम जाड़ासुरंग में साफ – सफाई कार्य संपन्न

0 584

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के म.प्र. जन अभियान परिषद जिला डिंडोरी विकासखंड समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत जाड़ासुरंग में नवांकुर संस्था बम्हनी ग्राम विकास समिति बम्हनी सेक्टर 04 गौरा कन्हारी के सेक्टर प्रभारी सूरज प्रसाद ताम्रकार,मेंटर साथी गुलशन कुमार पड़वार , प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव सदस्य बिसाहिन बाई, सरपंच श्री गजानंद सैयाम, राजू सिंह, मतवारिन बाई, प्रेमवती, और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में ग्राम के बीच टोला में नव निर्मित पेयजल कुआं के पास साफ सफाई कार्य किया गया और उसके पास बने सोखता गड्ढा की सफाई कार्य किया गया जिसमें उपस्थित सभी लोगों का सहयोग मिला।कार्यक्रम में जल के महत्व पर जल गंगा संवर्धन अभियान ,जल ही जीवन है,जल है तो कल है ,ग्राम के आस पास जितने भी जल श्रोत हैं उनकी साफ सफाई, सोखता गड्ढा निर्माण कर अधिक से अधिक जल संरक्षण हेतु प्रेरित किया गया ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment