बैढ़न तथा विंध्यनगर मंडल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित।

सिंगरौली || जिला ब्यूरो चीफ रोहित शाह
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभागीय संगठन प्रभारी रणबीर सिंह रावत एवं जिला संगठन प्रभारी प्रज्ञा त्रिपाठी की सहमति एवं जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह के अनुमोदन के पश्चात मंडल अध्यक्ष बैढ़न सौरव गुप्ता तथा विंध्य नगर मंडल अध्यक्ष नीरज पांडेय ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी है।
घोषित कार्यकारिणी के अनुसार बैढ़न मंडल में धर्मेंद्र शाह, राजू साकेत, कमलनयन चौरसिया, संजय दुबे, बालकृष्ण बैस, दिनेस पांडेय को उपाध्यक्ष, सावित्री प्रजापति, जयप्रकाश शाह को महामंत्री तथा मनौज चौबे, रजनी सिंह, अभिषेक कुशवाहा, अतीत शर्मा, दुर्गा कनौजिया को मंत्री एवं ज्योति चौरसिया को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। विंध्य नगर मंडल में दिनेशचंद्र जायसवाल, रामकुमार सिंह, सुरेन्द्र चौरसिया, राजेश तिवारी, अवधेश शाह, अरूण वैश्य को उपाध्यक्ष, भगवान दास वर्मा एवं कुसुम शाह को महामंत्री, सावनमती कुशवाहा राजेंद्र नाई,देवमती बंसल, निर्मलेंद्र दुबे को मंत्री तथा भगवान दास शाह को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह समेत समस्त वरिष्ठों ने नवनिर्मित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामनाओं के साथ संगठन के दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।