सामाजिक समर सता सेवा समिति ग्राम पंचायत झांकी माल में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत साफ सफाई कार्य किया गया

0 426

 


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

आज दिनांक 06/04/2025 दिन रविवार को डिंडोरी जिला क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत समनापुर के ग्राम पंचायत झांकी माल में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखंड समनापुर जिला डिंडोरी मध्य प्रदेश के चयनित नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत के तत्वाधान में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुंआ के आसपास साफ – सफाई किया गया तथा कुंआ के आसपास की मलबा को हटाया गया । सर्व प्रथम नारियल , अगरबत्ती , प्रसाद के माध्यम से भूमि पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इसी तारतम्य में संस्था प्रभारी के द्वारा ग्रामीण जनों को साफ – सफाई अपने घर ही नहीं बल्कि अपने घर के आसपास , गली , मोहल्ला , गांव स्वच्छ रहेगा तभी तो अपना मध्य प्रदेश और पूरा भारत देश स्वच्छ रहेगा का संदेश दिया गया । इस दौरान नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांकी रैयत सेक्टर क्रमांक 02 छांटा नवांकुर संस्था प्रभारी वेद प्रकाश यादव , ग्राम के अमरदास , बरतू दास , सिंगराय सिंह मरावी , रिंकू दास , छोटी बाई , मीरा बाई , भागवती , तेजवंती , अम्मी बाई। हिरमोतिन , पूनम , कमलवती , कौशल बाई आदि ग्रामीण जनों द्वारा श्रमदान से साफ – सफाई कार्य किया गया

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment