नईगढ़ी संलग्न किए गए एपीओ के भ्रष्टाचार की हो जांच सरपंच संघ

0 5,485

मऊगंज जनपद में कई वर्षों से एपीओ मनरेगा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी पदस्थ हैं जिनकी रिश्वत लेने भ्रष्टाचार और अपमानित करने वाली कई शिकायतें और वीडियो वायरल हो चुके हैं विगत दिन हितग्राही से पौधारोपण के बदले 3500 की रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ जिला पंचायत द्वारा जांच दल गठित किया गया किंतु इस बीच मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर मऊगंज संजय जैन ने सभी पदों से मुक्त करते हुए नईगढ़ी जनपद पंचायत संलग्न किया गया किंतु इस बीच जनपद मऊगंज के सरपंच संघ अध्यक्ष विनय सिंह द्वारा तीन अप्रैल को ज्ञापन देकर कलेक्टर से यह मांग की गई की नईगढ़ी संलग्न किए गए एपीओ द्वारा मऊगंज जनपद और पंचायतों में किए गए भ्रष्टाचार अपमान और हेरा फेरी सहित रिश्वत लेते वायरल वीडियो की उच्च स्तरीय जांच हो सरपंच संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में उन्हें पद से हटाने और किए गए भ्रष्टाचार की प्रमुखता से जांच हो ज्ञापन में सरपंच बेलहाई खुर्द पहाड़ी निरुपति सिंह उमरी ऊधौपुरवा पिपराही रतनगवां खास देवरी शिवमंगल सिंह बमुरिहा इंद्र दत्त अमोखर सहित दर्जनों सरपंचों ने सरपंच संघ अध्यक्ष के साथ जनपद मऊगंज की पूर्व एपीओ नीतू सिंह द्वारा ग्राम पंचायतों में किए गए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की गई है

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment