एक पिस्तौल के साथ नशीली कफ सिरप बेचने वाले को पुलिस ने धर दबोचा

0 344

*रिपोर्ट-नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा*

सीधी- सीधी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध धंधों में में लिप्त लोगों की नींद हराम सी दिखाई पड़ने लगी है। 21 मार्च 2025 को प्राप्त मुखबिर की सूचना से ग्राम खैरा पन्ना पुल नहर के किनारे अवैध पिस्टल एवं नशीली कफ सिरफ कोरेक्स की जानकारी चौकी प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। तत्पश्चात निर्देशानुसार टीम बनाकर संबंधित स्थान पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा रिंकू सिह गोड पिता छोटेलाल सिह गोड, उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गिजवार, थाना मझौली, जिला सीधी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया! इसके बाद तलाशी के दौरान रिंकू सिंह के पास से एक पिस्टल के साथ आठ नग जिंदा कारतूस तथा ONREX-WINGS कम्पनी की कोडीन फास्फेट युक्त 100 शीशी नशीली कफ सिरफ, जिसकी कुल कीमत 19500 रुपये, खड्डी पुलिस द्वारा सारी अवैध सामग्री जप्त कर आरोपी रिंकू सिह को विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबध्द कर वैधानिक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहा से उसे जिला जेल भेज दिया गया।

संबंधित कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक नीरज साकेत, प्रधान आरछक दयानन्द रावत, आरछक प्रकाश सिंह, लेखराज पटेल, अंकित साहू, रविंद्र सिंह एवं चालक सोनू साकेत की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही! प्रस्तुत है सीधी से नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा की पूरी रिपोर्ट।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment