गैस सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी का 10 लाख का सामना जलकर खाक

राम सिंह की रिपोर्ट महोबा उत्तर प्रदेश
महोबा शहर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के नयापुरा नैकाना मोहल्ले में घर के किचिन में दूध पकाने के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से मकान में आग लग गई । इस अग्निकांड में गृहस्थी का सारा समान जलकर खाक हो गया। परिवार ने तकरीबन 10 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान जताया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के दमकलकर्मियों द्वारा कड़ी मशक्कत कर महज आधे घँटे में ही आग पर काबू पा लिया गया है । फिलहाल दमकलकर्मियों की सतर्कता के चलते इस घटना में गृह स्वामी के आर्थिक नुकसान के अलावा किसी प्रकार की कोई जनहानि नही हुई है ।

महोबा शहर के नयापुरा नैकाना में रहने वाले कृष्ण कुमार की पत्नी रूपा घर में गैस चूल्हे पर दूध पका रही थी तभी ये हादसा हुआ है। बताया जता है कि वह रोजाना की तरह अपने घर में बने किचन में गैस चूल्हे पर दूध उबाल रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में भीषण आग को देखकर परिवार के सभी लोग जान बचाकर किसी तरह घर से बाहर निकल गए। इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है तो वहीं फायर सर्विस स्टेशन प्रभारी देवेश तिवारी ने बताया कि तत्काल अग्निकांड की सूचना पर टीम ने पहुंचकर दो टैंकरों की मदद से महज आधे घंटे में ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। आग से गृहस्थी का सामान जल गया गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।