जात पाति की राजनीति से परे समाज सेवा के अजेय योद्धा थे स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी 82वीं जन्म जयंती विशेष

0 1,100

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

मानव सेवा और राजनीति के अजेय योद्धा सर्वहारा वर्ग के मसीहा स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी की 82वीं जयंती 5 मार्च के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का भाव आयोजन |

सिंहावल, सीधी (म.प्र.) – समाजसेवा और लोकसंस्कृति के संवर्धन को समर्पित जननायक स्व. इन्द्रजीत कुमार जी की 82वीं जयंती के अवसर पर श्री अवध सद्भावना समिति, चितवरिया द्वारा “कनपुरा लोककला महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में फाग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन सहित कई रोचक कार्यक्रमों का समावेश होगा।
इस अवसर पर उनको मानने और उनको चाहने वालों

लोकसंस्कृति और समाजसेवा को समर्पित आयोजन

स्व. इन्द्रजीत कुमार जी का संपूर्ण जीवन समाजसेवा और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा। समाज के अंतिम व्यक्ति तक सतत संपर्क और मानवीय उत्थान के लिए प्रयासरत रहने वाले इस लोकप्रिय नेता की स्मृति में यह आयोजन किया जा रहा है। श्री अवध सद्भावना समिति द्वारा लोककला, लोकसाहित्य और परंपराओं को संरक्षित व प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस विराट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य संरक्षक एवं आयोजन का विवरण

इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक श्रीमान सिंह, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत, सीधी (म.प्र.) हैं। महोत्सव 4 और 5 मार्च 2025 को आयोजित होगा, जिसमें स्वास्थ्य शिविर, लोकसंगीत, पारंपरिक नृत्य, कवि सम्मेलन और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ होंगी।

कार्यक्रम का विस्तृत विवरणः

4 मार्च 2025

• वृद्ध मेडिकल बोर्ड स्वास्थ्य एवं नेत्र शिविर – सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक

• पारंपरिक भजन मंडलियों की लोकगायन प्रस्तुति रात 8:00 बजे से 10:00 बजे तक

• भजन मंडली प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह

5 मार्च 2025

• लोककला महोत्सव एवं फाग प्रतियोगिता – सुबह 10:00 बजे से

• (अहिराई, शैला, करमा, रीझा एवं पारंपरिक नृत्य)

• कवि सम्मेलन शाम 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक

प्रसिद्ध कवि करेंगे शिरकत

इस महोत्सव के कवि सम्मेलन में कई प्रतिष्ठित कवि अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें प्रमुख हैं:

• अविकेश द्विवेदी (हास्य कवि)

• शिवकिशोर तिवारी “यज्ञंजल” (श्रृंगार कवि, वाराणसी, उ.प्र.)

• आरती तिवारी (जनकवि, जीवनदीप बड़वानी)

• अभिजीत राय (साहित्य, रायबरेली, उ.प्र.)

• रवीकांत चतुर्वेदी (हास्य कवि, हरदोई, उ.प्र.)

• प्रांजल विकास (वीर रस, प्रयागराज, उ.प्र.)

संयोजन एवं आयोजन समिति

इस भव्य आयोजन के संयोजक राजकुमार पटेल (पत्रकार) हैं, जो श्री अवध सद्भावना समिति के सचिव भी हैं। समिति चितवरिया नं.1, तहसील – सिंहावल, जिला – सीधी (म.प्र.) में स्थित है।

इस आयोजन का उद्देश्य लोकसंस्कृति, लोककला और समाजसेवा को एक मंच प्रदान करना है, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ मिल सके। सभी नागरिकों को इस महोत्सव में सादर आमंत्रित किया जाता है।

कांग्रेस के कद्दावर नेता व मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय इंद्रजीत कुमार जी
अजेय योद्धा थे श्री पटेल ने महज 22 वर्ष की उम्र में 1965 में पंचायत के पंच पद से अपने राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत की थी और 28 साल बाद 1993 में मप्र सरकार के मंत्री बन गए थे। हालांकि, इस दौरान उन्हें कई तरह के राजनीतिक उठक-पठक का सामना करना पड़ा था। बातौर मंत्री बेहतर काम करने के लिए उन्हें वर्ष 1995 में तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने मानव सेवा पुरस्कार से पुरस्कृत किया था। वहीं 20 सितंबर 1999 में उन्हें राष्ट्रीय एकता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था ।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment