प्रो० चंद्रिका प्रसाद के श्रद्धांजलि सभा में जहानाबाद पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव

0 291

जहानाबाद! जिले के मीराविघा गांव में स्व० प्रो० चंद्रिका प्रसाद के श्रद्धांजलि सभा में उनके पैतृक गांव पहुंचे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जहां दिवंगत चंद्रिका प्रसाद के तैल चित्र पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया इस अवसर पर राजद सुप्रीमो ने कहा कि स्व० चंद्रिका प्रसाद एक समाजवादी नेता, कुशल विचारक, के साथ शानदार नेतृत्वकर्ता थे उनके असामायिक निधन से मैं काफी आहत हूं उनके असामायिक निधन से हमने एक पुराने साथी व एक महान शिक्षाविद खो दिया है जो समाज व देश के लिए अपूर्णीय क्षति है, यहां बता दें कि स्व० चंद्रिका प्रसाद वर्तमान समय में कांग्रेस पार्टी के एक शानदार नेता, कुशल वक्ता,व जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी जहां पर चंद्रिका प्रसाद ग्रुप आफ कालेज, मां कमला चंद्रिका जी टिचर र्टेनिंग कालेज , शिदार्थ टिंचर र्टेनिंग कालेज जैसे अनेकों शिक्षण संस्थान खोलकर जिले के होनहार विद्यार्थियों को शिक्षा के मुख्य धारा में जोड़कर विकास का मार्ग प्रशस्त कराया था और आज उनके निधन से समाज व देश को अपूर्णीय क्षति हुई है, ईस अवसर पर राजद जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, एसी एसटी कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ ० अरविंद चौधरी, परमहंस राय, प्रो० संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment