SLUG: पं. दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज चिचारा में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0 250

– विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मिले शील्ड व प्रमाण पत्र

REPORT: रामसिंह परिहार
PLACE: महोबा ( उ. प्र.)

ANCHOR : कबरई विकासखंड के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज, चिचारा में 26 जनवरी पर गणतंत्र दिवस के पर्व को बड़े ही धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत , देशभक्ति गीत एवं भाषण की अपनी प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों ने अतिथियों एवं आगंतुकों का मन मोह लिया।

V/O : कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पत्रकार उमाकान्त द्विवेदी एवं शिक्षकों ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। 76 वें गणतंत्र के संवैधानिक पर्व के मौके पर फिजिक्स वाला संस्थान कानपुर के सह निदेशक, आशीष सिंह, प्रिंसिपल दीपिका
शिक्षक सुनील कुमार शुक्ला, अपूर्वा पांडेय
,नंदिता सिंह गौर, डिंपल, अनुष्का, सरिता, राजेंद्र पटेल, मुन्ना सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सोनू सिंह सहित अन्य विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा अपने अपने वक्तव्य प्रस्तुत कर विद्यार्थियों को संवैधानिक व्यवस्था एवं संवैधानिक मूल्यों के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यालय शिक्षिकाओं ने अपने मधुर गीतों के माध्यम से माहौल को देशभक्ति से परिपूर्ण कर दिया। कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की गई।

BYTE 1 : सुनील शुक्ला (प्रवक्ता विज्ञान)
BYTE 2 : आशीष सिंह (प्रवक्ता भौतिक विज्ञान)
BYTE 3 : नंदिता सिंह गौर( प्रवक्ता रसायन विज्ञान)

VISUAL 1 : ध्वजारोहण
VISUAL 2 : पुष्पांजलि
VISUAL 3 : स्वागत गीत
VISUAL 4 : कार्यक्रम देखते हुए स्कूली बच्चे व ग्रामीण
VISUAL 5 : टीबी उन्मूलन की शपथ लेते हुए स्कूली बच्चे, ग्रामीण व शिक्षकगण

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment