घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों का व्यावसायिक रूप से दुरूपयोग किए जाने पर तीन प्रतिष्ठान पर की गई कार्यवाही

0 285


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

डिंडौरी : 27 जनवरी, 2025
आज सोमवार को घरेलू उपयोग के एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग किए जाने पर सहायक आपूर्ति अधिकारी श्री शमीम खान, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश तुरकर ने नकुल समोसा भंडार पुरानी डिण्डोरी से 4 नग ,गोलू ढाबा अमरकंटक रोड डिण्डोरी से 3 नग तथा यादव ढाबा जबलपुर रोड डिण्डोरी से 1 नग प्राप्त कर तीनों प्रतिष्ठानों से कुल 8 नग घरेलू उपयोग के लाल रंग के एलपीजी गैस सिलेंडर को जब्त कर डिंडौरी इंडेन गैस एजेंसी की सुपुर्द किया, साथ ही तीनां प्रतिष्ठान स्वामी के विरुद्ध द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन का प्रकरण तैयार कर जाँच में लिया गया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment