Breaking News

आम रास्ते पर बने अवैध निर्माण पर नगर पालिका द्वारा की गई कार्यवाही

0 391

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

नगरपालिका सीधी के वार्ड क्रमांक 08 में आम रास्ते पर बने अवैध निर्माण पर नगर पालिका द्वारा शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही की गई। मुख्य नगर पालिका अधिकारी मिनी अग्रवाल की अगुवाई में अतिक्रमण दस्ता द्वारा बड़ी कार्यवाही करते हुए वार्ड क्रमांक 08 में आम रास्ते में निर्मित अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन द्वारा हटाया गया। अवैध निर्माण से वहां रहने वाले रहवासियों को आने जाने में समस्या हो रही थी जिस कारण नगर पालिका की अतिक्रमण दस्ता द्वारा कार्यवाही करते हुए मार्ग से अवैध निर्माण हटाया गया। मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा बताया गया कि अवैध निर्माण के खिलाफ इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment