Breaking News

नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सिहावल तहसील निवासी श्री रामसिया मिश्रा के निकटतम वैध वारिसों को ₹10 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

0 536

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से क्राइम रिपोर्टर शाहिद खान

छत्तीसगढ़ के सुकमा कोटा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद होने वाले सीधी जिले के सिहावल तहसील निवासी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान श्री रामसिया मिश्रा जी के निकटतम वैध वारिसों को व्यक्तिगत आर्थिक नियमों को शिथिल करते हुए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से ₹10 लाख की सहायता राशि स्वीकृत की है। मा. सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक द्वारा 2005 का यह मामला हालही में संज्ञान में लाया गया था।

कर्तव्यनिष्ठा के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले शहीद को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी सरकार शहीद के परिवारजनों के साथ है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment