मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक 06 जनवरी को

0 172

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देकर बताया कि आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 अंतर्गत दिनांक 06.01.2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन समस्त मतदान केन्द्रों एवं जिला स्तर पर किये जाने का लेख है, जिसके संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में दिनांक 06.01.2025 को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।

उन्होने समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को सूचित किया है कि स्वयं अथवा अपने प्रतिनिधि को निर्धारित समयावधि में उपस्थित रहने हेतु निर्देशित करें।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment