विकासखंडवार रोजगार मेलों का आयोजन 07 जनवरी से

0 193

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

जिले के बेरोजगार युवको को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय सीधी द्वारा एजिल सिक्योरिटी फोर्स ट्रेनिंग एकेडमी द्वारा रोजगार मेले का आयोजन विकासखण्डवार/पंचायतवार किया जा रहा है। सुरक्षा जवान हेतु निर्धारित योग्यता (8वीं पास या फेल, लंबाई 175 सेमी, उम्र 20 से 35 वर्ष) निर्धारित की गई है।

उन्होने बताया कि जनपद पंचायत मझौली में 07 जनवरी को, रामपुर नैकिन में 08 जनवरी को, सिहावल में 09 जनवरी को, कुसमी में 10 जनवरी को एवं सीधी में 11 जनवरी 2025 को जनपद परिसरों में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment