लटेरी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी का विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी और पुलिस कर्मचारियों के बीच पुतले को लेकर हुई खींचा तानी।

सोमवार को लटेरी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया इस दौरान सिरोंज चौराहे पर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया प्रदर्शन के दौरान पुतले को लेकर प्रदर्शनकारी और पुलिस कर्मचारियों के बीच काफी देर तक खींचा तानी चली इस दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पुतला दहन के दौरान दमकल से प्रदर्शनकारियों पर पानी का छिड़काव किया गया साथी भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त करने की मांग की है।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट