प्रशासन गाँव की ओर” मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के तहत कुंडा पंचायत में 34 आवेदन प्राप्त हुए

0 400

जनकल्याण अभियान के तहत प्रशासन गाँव की ओर की अवधारणा को साकार करने के उद्देश्य से जिले तथा गांवों में जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के निराकरण और राज्य व केन्द्र शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुंडा पंचायत में आज शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें कार्रवाई की जा रही है विकासखंडों में 392 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। डिंडोरी उक्त शिविरों के माध्यम से जन जन तक शासन की योजनाओं की पहुंच सुगम की जा रही है, ऐसे हितग्राही जो किसी कारणवश शासन की योजनाओं से नहीं जुड़ सके, वे भी शिविर के माध्यम से हितलाभ प्राप्त कर रहे है।

डिंडोरी से जिला ब्यूरो चिफ मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment