शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस





जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिंडोरी, शहपुरा
शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा में महान गणितज्ञ श्री निवास रामानुजन की जयंती पर राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन किया गया|
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य अजय भूषण द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया | तत्पश्चात मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया गया, इसके बाद छात्रों द्वारा गणित पर मॉडल प्रस्तुत किए गए जिसमें भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत सभी भारतीय गणितज्ञ पर फोकस किया गया |
कार्यक्रम का आयोजन गणित विभाग के डॉ. ओमप्रकाश पटेल द्वारा किया गया |
कार्यक्रम में विशेष रूप से एस. बी उरैती, डॉ. बी. पी झारिया, डॉ. स्मिता, डॉ. किरण सिंह, डॉ आसफा, डॉ. लीना शर्मा, राजदीप यादव एवं समस्त छात्र उपस्थिति रहे |
महाविद्यालय मे पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता पर प्रथम स्थान प्रभा साहू बीएससी तृतीय ईयर, द्वितीय स्थान विमला साहू बीएससी सेकंड ईयर औऱ तीसरा स्थान ताराबाई वरकडे नें प्राप्त किया साथ मे पार्टिसिपेट छात्र नेहा झरिया, अभिनव साहू, यामीनी झारिया, नारायणी दुबे, लक्ष्मी प्रसाद साहू,निशा साहू, तनीषा नें भाग लिया |