Breaking News

नुक्कड़ नाटक से समझाया फेक न्यूज़ का खतरा रीवा- माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार

0 310

विश्वविद्यालय रीवा परिसर के बैनर तले बुधवार को फेक न्यूज़ पर आधार नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नुक्कड़ कार्यक्रम का उद्देश्य फेक न्यूज के दुष्प्रभाव और उससे बचने का संदेश था।
इस नुक्कड़ नाटक के तहत यह बताया गया कि फेक न्यूज़ एक तरीके से पीत पत्रकारिता का ही नया स्वरुप है। कभी पत्रकारिता का योगदान हमें आजादी दिलाने में रहा, लेकिन वर्तमान दौर में फेक न्यूज़ के जरिए भड़काने की कोशिश की जाती है। आज डिजिटल मीडिया में फेक न्यूज़ की भरमार है जिसके कारण लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकार और पत्रकारिता दोनों की विश्वसनीयता खतरे में दिखाई दे रही है।
नाटक के माध्यम से आगे यह भी दिखाया गया कि भले ही कुछ लोग यलो पत्रकारिता कर रहे हो लेकिन आज भी फोटो जर्नलिस्ट और फ्रंटलाइन वारियर अपने सिद्धांत और आदर्शों को ऊपर रखते हुए हम तक कोविड, प्रवासी, देश विदेश की खबर और अफ़गानिस्तान में तालिबान के मुद्दों को बड़ी ही निडरता, बहादुरी और हिम्मत से सच्चाई को जनता जनार्दन के सामने लाये। नाटक के संदेश में अपील की गई कि फॉरवार्डेड मैसेज और सोशल मीडिया पर आई हर खबर के प्रति सजग रहें। नुक्कड़ की समाप्ति में शपथ दिलाते हुए सबको उनकी जिम्मेवारी का एहसास दिलाया गया की किस तरह हमें कभी भी सोशल मीडिया पर आई बात को बिना चेक किये उस पर विश्वास नहीं करना चाहिए और एआई जनरेटेड फोटोज, डीपफेक फोटोज और एडिटेड विडियोज को सर्कुलेट नहीं करना चाहिए।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रीवा परिसर के प्रभारी डॉ संदीप भट्ट, प्रशासनिक प्रभारी डॉ बृजेंद्र शुक्ला, डॉ सूर्य प्रकाश एवं डॉ विनोद दुबे शमिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नीरज तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सक्रिय रूप से एमएएमसी प्रथम सेमेस्टर एवं बीएएमसी थर्ड सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। नुक्कड़ में मुख्य रूप से सृचिता, दिव्यांशी, स्वाती हर्षिता, समीक्षा, आर्या, अनुभव आयुष, अक्षय, प्रियांशु, दिनेंद्र,उदित सूरज, रितिक, आदर्श, तनवीर ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन, निर्देशन एवं समन्वयन सुधांश मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment