छत्तीसगढ़ में मानस संघों द्वारा जनमानस को जगाने अनेक नवाचार – डाॅ मुन्ना लाल देवदास



इस डिजिटल इंडिया युग में छत्तीसगढ़ में श्री रामचरित मानस के माध्यम से जनमानस को जगाने हेतु मानस संघों द्वारा अनेक प्रकार के नवाचार किए जा रहे हैं। नवाचार की इस कड़ी में महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली चंपारण धाम में दो दिवसीय राज्य स्तरीय युवान मानस व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रदेश के 66 नवोदित युवा व्याख्याकारों ने प्रस्तुति दी। उन सब विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति एवं राज्यपाल पुरस्कृत साहित्यकार व श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान छत्तीसगढ़ के प्रांतीय उपाध्यक्ष डाॅ मुन्ना लाल देवदास ने कहा कि श्री राम चरित मानस विश्व साहित्य का महाकाव्य है । जो मानव समाज को व्यवहारिक जीवन जीने की कला सिखाती है। ऐसे आचरणीय ग्रंथ के जीवन सूत्र को डिजिटल इंडिया युग में भी जीवंत बनाये रखने के लिए छत्तीसगढ़ के मानस संघों का नवाचार प्रशंसनीय है । इसकी शुरुआत कोरोना महामारी काल से हुई है।
डाॅ देवदास ने आगे कहा कि अपने नवाचार अभियान को जन जन तक पहुँचाने के लिए देश प्रदेश की नवोदित युवा शक्ति और नारी शक्ति को मंचों में प्राथमिकता देने और प्रशिक्षण देने की अधिक आवश्यकता है । ताकि हर मानस मंच मनोरंजन से ऊपर उठकर स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके । क्योंकि छत्तीसगढ़ की पावन भूमि माॅ कौशल्या की जन्मभूमि और प्रभू राम का ननिहाल है।
इस समारोह में युवा व्याख्याकारों में जोश जगाने के लिए ओजस्वी उदबोधन तुलसी मानस प्रतिष्ठान प्रांताध्यक्ष जगदीश देशमुख, कार्यकारी अध्यक्ष दीप्ति पांडे, राज मानस संघ अध्यक्ष अर्जुनपुरी गोस्वामी, मानस दर्शन जीवन अर्पण संस्थापक दीपक गुहा , लिलार सिन्हा, माँ कौशल्या जिला मानस संघ अध्यक्ष नारायण लाल साहू एवं आमंत्रित अतिथियों ने दिए।
यह आयोजन माँ कौशल्या जिला मानस संघ रायपुर के विशेष योगदान से संपन्न हुआ। इसकी परिकल्पना लल्लू राम वर्मा ने की एवं इस रामकाज को सफल बनाने के लिए मानस संघों , मानस मित्रों एवं दानदाताओं ने बहुमूल्य योगदान दिया।
इस अवसर पर जिनकी गरिमामयी उपस्थिति रही श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र ठाकुर, कोषाध्यक्ष छगन यादव, सह सचिव लोकराम साहू, नंदकुमार साहू, प्रदेश सलाहकार लोकेश गायकवाड़, जिला मानस संघ गरियाबंद अध्यक्ष पुरुषोत्तम चंद्राकर, महासचिव वीरेंद्र ठाकुर, सालिक राम निषाद, उमेश साहू, महिला प्रकोष्ठ तरुणा पांडे , राज मानस संघ धमतरी राज्यपाल पुरस्कृत भूषण चंद्राकर, सचिव डाॅ जे एल देवांगन एवं सभी जिला मानस संघों के पदाधिकारी गण।
इस युवान मानस व्याख्यान प्रतियोगिता के निर्णायक थे त्रेता चंद्राकर, राजेन्द्र देशमुख, ठोकेलाल देवांगन, प्यारेलाल साहू, नारायण प्रसाद वर्मा। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र सम्मान राशि प्रतीक चिन्ह एवं तुलसी साहित्य देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख है युवराज सिन्हा धमतरी, संदीप ठाकुर दुर्ग, शेषनारायण दुर्ग, हितेन्द्र साहू बालोद, सोमेश्वर गंजीर कांकेर, ओंकार पटेल रायपुर, पोषण साहू रायपुर, तुकेश्वर चक्रधारी महासमुंद, कृष्ण कुमार बालोद, जागेन्द्र साहू बालोद, सोनिया साहू महासमुंद, किशन पाठक कवर्धा, ललिल धीवर बेमेतरा, कोमल साहू रायपुर और महेन्द्र साहू बालोद। मंच संचालन रायपुर जिला मानस संघ सचिव पोयम शरण साहू और अशोक साहू ने किया। आभार लल्लू राम वर्मा ने किया।