शासकीय कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय आनंद शिविर का मेहंदवानी में हुआ आयोजन

0 371

(डिंडोरी)

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

राज्य आनंद संस्थान की ओर से किस विकासखंड में कब होगा आनंद शिविर जानने के लिए आगे पढ़े

*डिंडोरी:* शासकीय कर्मचारियों में बढ़ते तनाव को कम करने के लिए और आनंदमय जीवन जीने के गुर सिखाने के लिए मध्यप्रदेश शासन के राज्य आनंद संस्थान द्वारा विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय अल्पविराम कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

अल्पविराम कार्यक्रम के प्रथम चरण का आयोजन मेहंदवानी ब्लॉक के जनपद सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें राजस्व, शिक्षा,स्वास्थ्य,पंचायत विभाग सहित आठ विभाग के 60 अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

अल्पविराम कार्यक्रम में जिला सिवनी और डिंडोरी से आए मास्टर ट्रेनरों ने आनंद प्राप्त करने के लिए अपने ओर कैसे मुड़े,अपने आपको कैसे जानें इसके लिए जीवन का लेखा जोखा,सीसीडी और हमारे रिश्ते के प्रयोगात्मक कार्य कराया और आनंद की अनुभूति करवाया।

आने वाले दिनों अमरपुर,बजाग सहित सभी ब्लॉक में निम्न अनुसार एकदिवसीय आनंद शिविर का आयोजन किया जाएगा,शासन के द्वारा प्रत्येक कार्यक्रम की सुविधाओं के लिए 25000 रुपए की राशि निर्धारित की गई है,जिसका व्यय जिला पंचायत के द्वारा किया जाएगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment