जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में वाहन चालको का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट
डिण्डौरी, 12 दिसम्बर 2024
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी
पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी श्रीमति वाहनी सिंह द्वारा सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिये जमीनी स्तर पर हरसंभव प्रयास किये जाने हेतु कडाई से निर्देशित किया गया, जिस पर थाना यातायात स्टाफ द्वारा लगातार जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जाकर लोगो को यातायात के नियमों की जानकारी दी जा रही है । इसी तारतम्य में आज दिनांक 12.12.2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जगनाथ मरकाम एवं अनु. अधिकारी पुलिस (डिण्डौरी) श्री के. के. त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी यातायात श्री सुभाष उइके द्वारा स्वास्थय विभाग से संपर्क स्थापित कर जिला चिकित्सालय डिण्डौरी में बस / तूफान / आटो / पीकप इत्यादि वाहन चालको का निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया । शिविर में लगभग 90 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण कराया गया, जिनमें से 04 वाहन चालकों की आंखो में कमी पाई गयी, एवं शेष वाहन चालक की आंखें सही पायी गयी । जिन वाहन चालकों के आंखो में कमियां पाई गयी, उन्हें उचित ईलाज व्यवस्था उपलब्ध कराते हुये दवाईयां एवं चश्मे वितरण किये गये है ।
थाना यातायात पुलिस स्टाफ एवं स्वास्थय विभाग से डॉक्टर मिनी मोर्वी, ए के झारिया (सहायक नेत्र चिकित्सक), प्रेमलता तेकाम (सहायक नेत्र चिकित्सक), मोनू ठाकुर (सहायक नेत्र चिकित्सक) के सहयोग से उक्त निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में वाहन चालकों द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लेते हुये शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराया गया ।