सीधी देवर-देवरानी ने अपनी भाभी को पीटा, सिर पर मारा डंडा: सीधी में घरेलू विवाद में किया हमला, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती

0 567


सीधी/ मध्य प्रदेश

प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट मोबाइल नंबर 9589188659

घायल राधा विश्वकर्मा के सिर में चोट लगी है।

सीधी जिले के करुई खाड़ गांव में घरेलू विवाद के चलते देवर-देवरानी ने अपनी ही भाभी पर हमला कर दिया। उसे डंडे से जमकर पीटा। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे हुई।

गांव में सुबह करीब 11 बजे राधा विश्वकर्मा घर पर काम कर रही थी, तभी उसका देवर मुन्ना विश्वकर्मा और उसकी पत्नी शालू विश्वकर्मा ने हमला कर दिया। दोनों ने राधा के सिर पर डंडे से वार किया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। परिवार के अन्य लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

कमर्जी थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से काउंटर मामला दर्ज कर लिया गया है। मारपीट समेत गाली गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment