नाबालिक लडकी को बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0 541

जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

डिण्डौरी, 02 दिसम्बर 2024
पुलिस अधीक्षक कार्यालय डिण्डौरी

दिनाँक 02/12/2024 को आरोपी भारत सिंह पट्टा पिता रतिराम पट्टा निवासी ग्राम मोहती थाना समनापुर के द्वारा पीडिता को बहला फुसलाकर अपने साथ ले जाना तथा पीडिता के मर्जी के बिना जबरदस्ती दुष्कर्म करना व जान से खत्म कर देने की धमकी देने की रिपोर्ट पर आरोपी भारत सिंह पट्टा के विरूध्द थाना समनापुर में अपराध क्रमाँक 499/2024 धारा 64,96,127(3),351(3),137(2) बीएनएस 3,4,5,6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
कायमी उपरान्त मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्डौरी के निर्देशन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डिण्डौरी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बजाग जिला डिण्डौरी के मार्गदर्शन में निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर , द्वारा टीम गठित कर आरोपी भारत सिंह पट्टा पिता रतिराम पट्टा निवासी ग्राम मोहती थाना समनापुर जिला डिण्डौरी के पता तलाश हेतु तत्काल रवाना होकर आरोपी के सकुनत पर पता तलाश की गई जो आरोपी भारत सिंह पट्टा घर पर उपस्थित मिला जिसके परिजनो को घटना के संबंध में अवगत कराया एवं आरोपी को पूछताछ हेतु थाना लाया जाकर आरोपी भारत सिंह पट्टा से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो आरोपी अपना जुर्म करना स्वीकार किया जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया ।

विशेष भूमिका – थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती , प्रआर. 19 पवन सिंह धुर्वे, चालक आर. 382 हेमन्त नखाते की सराहनीय भूमिका रही

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment