सेवा सहकारी समिति सेमरी में किसानों के साथ हो रही लूट प्रभारी समिति प्रबन्धक अमित सिंह द्वारा 1380 रु में बेंची जा रही डी ए पी नामक खाद
नागौद -नागौद तहसील के अंतर्गत आनेवाली सेवा सहकारी समिति सेमरी में अंधेरगर्दी का आलम है,प्रभारी समिति प्रबन्धक अमित सिंह द्वारा शासन द्वारा निर्धारित रेट 1350 रु प्रति बोरी की जगह 1380 रु वसूलकर लम्बी लूट की जा रही है,प्रभारी समिति प्रबन्धक अपने आपको बड़े नेताओं के द्वारा संरक्षण प्राप्त समझता है और खुद को रसूखदार बताते हुए कहता है कि मेरी कोई कितनी भी शिकायत कर ले मेरा कुछ नही बिगड़ सकता क्योंकि मैं ऊपर के अधिकारियों को भी खिलाता हूँ, और राजनीति में मेरी गहरी पैठ है।
आखिर जिम्मेदार महकमा इतना बेपरवाह क्यो है जोकि अन्नदाता को लूटने वाले सेमरी के प्रभारी समिति प्रबन्धक को लूट की खुली छूट दिए है।
बेचारा किसान एक तो खाद की किल्लत से जूझ रहा है यदि थोड़ी सी खाद आ भी गई तो उसे मनमाने दामो में खरीदने के लिए अन्नदाता विवश है।
सूत्रों के हवाले से हासिल जानकारी के अनुसार सेमरी समिति के जिम्मेदार द्वारा खाद को ऊपर ही ऊपर उड़ा दिया जाता है,मुश्किल से एक बार खाद आई है वह भी बहुत कम मात्रा में और निर्धारित रेट से ज्यादा में बेंची जा रही है।
समिति प्रबन्धक सेमरी के सामने किसान नतमस्तक है क्योंकि उनकी शिकायतों पर कोई कार्यवाही ही नही होती,किसान तो मजबूर है आखिर किससे शिकायत करे, लेकिन सेमरी के प्रभारी समिति प्रबंधक की रसूख के सामने प्रशासन क्यो नतमस्तक है ?यह गंभीर सवाल जनता के सामने खड़ा है कि आखिर राजस्व विभाग से लेकर आपूर्ति विभाग क्या कर रहा है ?