अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही शहपुरा पुलिस, 169 लीटर शराब के साथ तूफान वाहन जप्त, चार तस्कर गिरफ्तार

0 303

डिंडोरी

प्राईड इंडिया न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट डिंडोरी मध्य प्रदेश

शहपुरा। पुलिस अधीक्षक डिंडोरी वाहिनी सिंह द्वारा अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार सभी थाना प्रभारि गण को निर्देशित किया गया है यही यही कारण है कि लगातार जिले में अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्यवाहीकी जा रही है इसी क्रमांक में कल दिनांक 18/ 11/ 24/को देर रात मुखबिर की सूचना पर जबलपुर रोड से आ रही सफेद रंग की बिना नंबर की तूफान वहान जो जबलपुर से अमरपुर पिंडरूखी की तरफ जा रही थी वहान,को रोककर तलाशी लेने पर करीब 19 पेटी अंग्रेजी शराब की 169 लीटर जप्त की गई जिसकी कुल कीमत 128 000/तथा तूफान वाहन कीमती 1300000/रुपए जप्त किया गया है तस्करी करने वाले चार आरोपी चंद्र प्रकाश पिता दलसिंह मरावी उम्र 24 वर्ष निवासी झिलमिली थाना कोतवाली जिला डिंडोरी, अनुराग पिता सुंदर सिंह धुर्वे उम्र 26 वर्ष निवासी नंदा चौकी अमरपुर, अशोक पिता रमेश मरकाम उम्र 20 साल निवासी नंदा चौकी अमरपुर, पटवारी पिता फुलशाह टेकाम उम्र 30 वर्ष निवासी नंदा चौकी अमरपुर जो उपरोक्त वहान में अवैध शराब लेकर जा रहे थे, के विरुद्ध अपराध क्रमांक 835/2024 धारा 34(2 ) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया जो विधि वत कार्यवाही कर आरोपीय गण को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी एवं अतिरिक्त पुलिस डिंडोरी तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शहपुरा निरीक्षक शिवलाल मरकाम, उप निरीक्षक मनीराम मरावी, सहायक उप निरीक्षक मुकेश बैरागी, प्रधान आरक्षक प्रवीण अवस्थी, सूर्यभान, आदित्य शुक्ला, अमित पांडे, आरक्षक विनोद दांगी वर्मा, मांगे लाल, अभिषेक पांडे, दीपक चौरे, महिला आरक्षक अंशिता, महिमा, कुसुम, ममता की मुख्य भूमिका रही।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment