जिम्मेदारी से कोई समझौता नहीं, थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह

0 208

आज अल्प समय के लिए बृजपुर प्रवास के दौरान बृजपुर थाना प्रभारी भानुप्रताप सिंह से मुलाकात कर कुछ बातचीत करने का समय मिला तो थोड़ी सी बातचीत में थाना प्रभारी ने बताया कि वह पुलिस विभाग ज्वाइन करने से पहले नेवी यानी जलसेना ,जलसेना समुद्री मार्ग से विदेशी ताकतों,अराजक तत्वों और समुद्री मार्ग से होनेवाली हर तरह की तस्करी को रोकती है यानी नेवी हमे जलमार्ग से होनेवाले सभी खतरों से सुरक्षित रखती है,मेरे बड़े भाई श्री राम नरेश गर्ग भी नेवी में थे इसलिए मुझे नेवी को बहुत नजदीक से देखने का सुअवसर प्राप्त हुआ है,मेरे बड़े भ्राता श्री जब नौसेना की सेवा के दौरान मुम्बई में पदस्थ थे उसी दौरान मुम्बई की सुप्रसिद्ध होटल ताज में आतंकवादी गतिविधिया हुई थी यानी बहुत बड़े बड़े बम ब्लास्ट ,इस घटना के दौरान बड़ी जनहानि के साथ साथ कई सुरक्षाकर्मी भी शहीद हुए थे,इस घटना की जांच के दौरान निष्कर्ष यह निकला कि आतंकवादी हथियारों सहित समुद्री मार्ग से आये थे हालांकि समुद्री मार्ग की तस्करी को रोकने का जिम्मा कस्टम विभाग का होता है लेकिन भ्रस्टाचार की परिधि को लांघते हुए कस्टम विभाग के जिम्मेदारों ने हथियारों की तस्करी को आमंत्रित कर देश की सुरक्षा के साथ समझौता कर लिया तब भारत सरकार ने निर्णय लिया कि कस्टम विभाग के साथ नौसेना को लगाया जाए क्योकि सेना का प्रशिक्षण अपनी जिम्मेदारी से समझौता की इजाजत कतई नही देता है।

मेरे अग्रज श्री राम नरेश गर्ग की ड्यूटी भी कस्टम विभाग के साथ लगाई गई नाइट की बात है कोई बड़े तस्कर हथियार लेकर शिप से आ रहे थे ,नेवी की चौकस नजरो ने तस्कर को पहचान लिया और कस्टम अधिकारी को आदेशित किया कि उधर चलो लेकिन कस्टम अधिकारी की सेटिंग थी तो उसने लोभ लालच भी दिया लेकिन नेवल के अधिकारी लोभ लालच में कहाँ आने वाले थे वह तो अपनी बर्दी की कसम को निभाते ही है जान जाए तो जाए लेकिन भारत की शान और सुरक्षा से कोई समझौता नही होगा।जब एक सेना के वर्दीधारी ने लोभ लालच को किक मार दी तो बहुत बड़ी हथियारों की तस्करी पकड़ी गई और बहुत बड़ी जनहानि से हमारा देश बच गया।वर्दीधारी ही हमारी सुरक्षा करते है यदा कदा बिरले लोग वर्दी को कलंकित भी करते है।

मुझे पता चला कि एक एक रुपये जोड़कर मोटर साईकिल मालिको की 51 बाइक चोरी हुई उन बाइको की चोरी की पर्दाफ़ासी में पन्ना जिले की पोलिस के अहम किरदार थाना प्रभारी बृजपुर भानुप्रताप सिंह ही थे तो फिर ऐसे किरदार को 2-4 पुष्प देकर सम्मानित तो करूंगा,यदि हम कर्तब्यनिष्ठ प्रतिभाओ का सम्मान कर उनका मनोबल नही बढ़ाएंगे तो फिर कर्तब्यनिष्ठ प्रतिभाएं केवल हतोत्साहित होकर अपने मूल कर्तब्यों से विमुख होकर अपनी चाकरी की खानापूर्ति ही करेंगे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment