जिले के ग्रामीण क्षेत्र में ग्रामीणों को प्रलोभन देकर कराया जा रहा धर्मांतरण।

0 587


प्राइड इंडिया न्यूज़ शहपुरा से मनोज कुमार यादव की रिपोर्ट

डिंडोरी।समनापुर थाने के अतरिया निवासी रामसिंह परस्ते पिता पंचम सिंह परस्ते ग्राम अतरिया थाना समनापुर जिला डिण्डौरी द्वारा थाना समनापुर में लिखित आवेदन पत्र आरोपी मंशाराम बिझिया ने अपने घर में रखे हनुमान, शंकरजी का पिंड, राम जी, नर्मदा जी की फोटो, रामायण को गांव के हगडी झोडी में फेक दिया है। इस संबंध में आवेदन पत्र पेश किया गया जो हिन्दू धर्म को अपमानित एवं धर्मिक भावनाओ को ठेस पहुँचाना पाया गया जो आरोपी के विरूध्द धारा 298, 299 बीएनएस का अपराध करना पाये जाने से आरोपी के विरूध्द अपराध धारा सदर का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी के निर्देशन में निरी. कामेश कुमार धूमकेती थाना प्रभारी समनापुर के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तत्काल टीम को रवाना कर आरोपी मंशाराम बिझिया का पता तलाश कर आरोपी के सकुनत ग्राम अतरिया में दस्तयाब किया जाकर आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया, जो जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी से फेंके हुए स्थान हगडी झोडी से हनुमान, शंकरजी का पिंड, राम जी, नर्मदा जी की फोटो, रामायण को गवाहो के समक्ष जप्त किया गया , पंचनामा तैयार कर आरोपी को गिरफ्तारी का कारण बताकर विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय डिण्डौरी पेश किया गया ।
विशेष भूमिका – उक्‍त घटना के आरोपी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश करने में थाना प्रभारी समनापुर निरीक्षक कामेश कुमार धूमकेती , उपनिरी. पारस यादव, प्रआर. 297 कृष्‍णपाल सिंह, प्रआर. 365 भारत लाल बसन्त की सराहनीय भूमिका रही है ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment