शराब कारोबारी के साथ थाने के चौकीदार का हो रहा है वीडियो वायरल

0 464

शराब की बोतल के साथ देखे जा रहे हैं चौकीदार व अन्य दो लोग
बैरिया

थाने के चौकीदार सुरेंद्र चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह दो व्यक्तियों के साथ एक जगह पर हीरो कंपनी की डीलक्स गाड़ी के सीट पर एक बोरा में कुछ रख रहे है। तथा उनके पास खड़े दो व्यक्तियों में से एक व्यक्ति के हाथ में एक किंगफिशर शराब की बोतल भी है। इसे असंका लगाई जा रही है कि उस बोरे में भी शराब है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

…. क्या कहते हैं सूत्र

सूत्रों का कहना है कि 19 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच की यह घटना है। इस दिन कुछ शराब कारोबारी सुबह करीब 7 से 8 बजे के बीच में डीलक्स गाड़ी पर शराब लेकर बेतिया जा रहे थे । इसी बीच हाट सरैया निवासी धामू महतो एवं पिंकू यादव ने थाने के चौकीदार सुरेंद्र चौधरी को मेल में लेकर इस गाड़ी को खिरिया घाट पेट्रोल पंप के नजदीक रोक तथा गाड़ी सहीत शराब को पकड़ा ।पकड़ने के बाद उन लोगों ने रुपए लेकर शराब कारोबारी को छोड़ दिया तथा गाड़ी व शराब लेकर बड़ी नहर के पास पहुंचे । बड़ी नहर पर लगे पेड़ों के बीच में जाकर शराब व शराब कारोबारी से लिए गए पैसे का आपस में बंटवारा किया।

… ग्रामीणों ने सुरेंद्र चौधरी कि शराब कारोबारी से मेल-जोल की शिकायत डीआईजी व एसपी से आवेदन देकर की थी।

सुरेंद्र चौधरी के विरोध में सिसवा सरैया पंचायत के ग्रामीणों ने बेतिया एसपी और डीआईजी को एक आवेदन दिया है ।जिसमें ग्रामीणों ने यह शिकायत की है कि सुरेंद्र चौधरी शराब कारोबारी से मिलकर शराब का गोरख धंधा चलवाते हैं। इन्हीं के वजह से शराब धनधेबाज फल – फुल रहे हैं। आवेदन देने वालों में सरपंच के पंच जनक चौधरी, बिकिनी देवी , सुंदरी देवी, कलावती देवी, तारा देवी, सीमा देवी, मालती देवी, फुलेनी देवी सहित लगभग चार दर्जन लोगों ने शिकायत की थी।

..धामू महतो पर शराब तथा अन्य मामलों में कई थानों में केस दर्ज है

सूत्रों की मानें धामू महतो एक शराब व्यवसाय है। जिस पर बैरिया थाने सही अन्य थानो में शराब तस्करी में केस दर्ज है। इसके अलावा भी कई तरह के मामले में उस पर केस दर्ज है। वही पिंकू यादव पर भी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment