माटी शिल्पियों से कर न वसूलने के दिये निर्देश

0 457


प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान मो. 6264877120

नगरीय निकाय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत कुम्हार समुदाय के परम्परागत शिल्पियों द्वारा मिट्टी के दीपक एवं अन्य उत्पाद बनाये जाते हैं। इन्हें प्रमुखतः विभिन्न त्यौहारों के अवसरों पर बाजारों में विक्रय हेतु लाया जाता है। यह इनकी जीवन यापन का मुख्य आधार है।

अपर कलेक्टर ने आदेशित किया है कि जिला सीधी अंतर्गत परम्परागत माटी शिल्पियों को उनके माटी उत्पादों (दीपक, खिलौने एवं अन्य सामान) को बढ़ावा देने हेतु स्थानीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बजारों में उचित स्थान उपलब्ध कराया जावे तथा इन शिल्पियों से किसी प्रकार की कर वसूली न की जाये ताकि मिट्टी के दीपक के उपयोग को प्रोत्साहन मिल सके।

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment