*सीधी: ‘दुर्टनाओं की त्रासदी’ फिर एक और सड़क दुर्घटना, दर्दनाक मौत!*

0 346

सीधी/अमिलिया (मध्य प्रदेश)
प्राइड इंडिया न्यूज संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट

सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र के कोदौरा में शनिवार के दरमियानी रात करीबन 10:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वही दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। वहीं तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटे आई है

हम आपको यह बता दें हैं कि यह सड़क हादसा तब हुआ जब बाइक क्रमांक MP17JD 2132 में सवार होकर तीन लोग अमिलिया की ओर से हनुमना की ओर जा रहे थे उसी समय किसी अज्ञात बोलेरो वाहन द्वारा बाइक सवार तीनों लोगों को ठोकर मार दी और मौके पर फरार हो गया जैसे ही घटना के संबंध में अमिलिया पुलिस को जानकारी मिली तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को तुरंत उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमिलिया मैं भर्ती कराया गया ।

वही हम आपको बता दें कि इस हादसे में राकेश बढ़ई पिता रामदयाल बढ़ई उम्र 30 वर्ष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई । उसके साथ ही वीरेंद्र धर द्विवेदी उम्र 36 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए। वही पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष मामूली चोट आई है।

मामले की जांच जारी
अमिलिया थाना प्रभारी राजेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया की घटना की जानकारी मिलते हुए अमिलिया थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मृतक का शव पंचनामा तैयार किया गया । और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया । पुलिस इस मामले की जांच कर रही

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment