पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने अनुविभाग लटेरी क्षेत्र के थानों का किया निरीक्षण

लटेरी। विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने लटेरी क्षेत्र के थाना मुरवास, आनंदपुर,उनारसीकला और लटेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसरों का निरीक्षण कर पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। थाना आनंदपुर और लटेरी में आयोजित जन जागरूकता शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। शिविर में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए। पुलिस कर्मचारियों को सतर्क रहकर गश्त करने और थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। नशे के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग मांगा गया।साइबर अपराधों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया गया। यातायात नियमों का पालन करने के महत्व पर जोर दिया गया। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है। शिविर में लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके निराकरण के लिए आश्वासन दिया गया। लोगों से पुलिस को सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई।
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट