पुलिस आरक्षक को आरोपी बनाकर कार्यबाही करने के संबंध में ब्लॉक कांग्रेस ने दिया ज्ञापन

0 313

लटेरी—गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस लटेरी के द्वारा तहसील पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। ज्ञापन में उल्लेखित है कि पिछले दिनों नवदुर्गा उत्सव के दौरान पालीवाल कालोनी सिरोंज में रुसल्ली साहू निबासी बर्तमान पता पालीवाल कालोनी सिरोंज के नारायण सिंह बघेल को चाकुओं से गोंद दिया था जिससे इलाज के दौरान नारायण सिंह की मौत ही चुकी है । मौत से पहले सिरोंज अस्पताल में आरोपियों के नाम लेते हुए एक वीडियो बायरल हुआ जिसमें घटना के सभी आरोपियों का नाम खुद मृतक बता रहा है इसके बावजूद आरक्षक संतोष रघुवंशी जो की सिरोंज थाने में पदस्थ है नाम लेने के बाद भी उसे आरोपी नही बनाया गया जिसे आरोपी बनाकर उचित कार्यवाही की मांग ज्ञापन में की गई है ।

विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment