डाॅ मुन्नालाल देवदास के प्रोजेक्ट ‘कौशल्या महतारी ‘ छठवें वर्ष में अंतर्राष्ट्रीय पटल की ओर

0 229

छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति और श्रीराम की जननी कौशल्या महतारी के आदर्श नारी शक्ति को गीत और साहित्य के माध्यम से अंतर्राष्ट्रीय पटल पर पहुँचाना कौशल्या महतारी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य है।

कौशल्या महतारी प्रोजेक्ट पर विगत छै वर्षों से नवाचार कर रहे हैं राष्ट्रपति व राज्यपाल पुरस्कृत पूर्व प्रधान पाठक, साहित्यकार , गीतकार, मानस मंचों के संयोजक एवं संचालक डाॅ मुन्नालाल देवदास।

यह संयोग की बात है कि डाॅ देवदास के इस प्रोजेक्ट को अंतर्राष्ट्रीय पटल पर 12 अक्टूबर 2024 को दशहरा के दिन सफलता मिली । जिसमें उनके लिखे गीत कौशल्या के राम को विश्व विख्यात टी सीरीज मुंबई ने दशहरा के दिन रिलीज किया। जिसे अमेरिकन सिंगर वंदना श्रीवास्तव और भारतीय फिल्म सिंगर पद्मश्री सुरेश वाडेकर ने गाया है।

डाॅ देवदास के इस प्रथम अंतर्राष्ट्रीय गीत की सफलता के बाद उनके प्रोजेक्ट की नई किताब है – मानस महतारी कौशल्या। यह नई किताब गोस्वामी तुलसीदास कृत श्रीराम चरित मानस पर केन्द्रित है। जिसमें छत्तीसगढ़ की राजदुलारी कौशल्या महतारी के जन कल्याण हेतु समर्पित आदर्श नारी शक्ति का वर्णन किया गया है। जिसे लोग कम समय में कौशल्या महतारी के बारे में आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं ।

आगे आपको जानकारी देना चाहेंगे कि डाॅ देवदास ने अपने प्रोजेक्ट कौशल्या महतारी की शुरुआत 2019 में विश्व प्रसिद्ध कौशल्या माता मंदिर चंदखुरी रायपुर में ऐतिहासिक पितर मानस महोत्सव के रूप में किया। जिसे अब प्रतिवर्ष माता कौशल्या मंदिर समिति चंदखुरी और विभिन्न मानस संघों के परस्पर सहयोग से मनाया जा रहा है। जिसमें मानस मंडलियों के संयोजक संचालक का दायित्व डाॅ देवदास निभाते हैं।

डाॅ देवदास विग�

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment