18 अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

0 215

 

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

डिंडौरी, 16 अक्टूबर 2024
जिला रोजगार कार्यालय डिण्डौरी द्वारा 18 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर रेस्ट हाउस के नीचे डिण्डौरी में प्रातः 11 बजे से शाम 04 बजे तक एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला में पुखराज हेल्थ केयर, सम्पूर्ण सोल्यूशन (मारूती, फ्लिपकार्ट, स्वास्थ्य सेक्टर के लिए), प्रगतिशील बायोटेक एवं एस.आई.एस. कंपनियां शामिल होंगे। इन कंपनियों के द्वारा आवेदक/आवेदिकाओं को रोजगार मेला के माध्यम से सिक्युरिटी गार्ड, सेल्स ऑफीसर, ऑपरेंटिस ट्रेनिंग / टेक्नीशियन आदि पदों पर भर्ती कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन हेतु आवेदकों की उम्र 18 से 35 वर्ष (अलग-अलग कंपनियों के अनुसार) योग्यता में 8वीं से स्नातक, आई०टी०आई० अनिवार्य है। वेतनमान 8500/- प्रतिमाह से लेकर 20000/- प्रतिमाह (अलग-अलग कंपनियों के अनुसार) दी जाएगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment