विजयादशमी पर पुलिस लाईन में की गई शस्त्र पूजा

0 212

दशहरे के अवसर पर पुलिस लाइन के शस्त्रागार में रखे सभी हथियारों की साफ-सफाई की जाती है और उन्हें तैयार किया जाता है। इसके बाद हवन करके शस्त्रों की पूजा-अर्चना की जाती है। विजयादशमी के उपलक्ष्य में रक्षित केंद्र सिंगरौली में दशहरा पर्व पर माननीय राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली श्री रामनिवास शाह, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया। इसके बाद वाहनों की भी पूजा की गई।

सम्पूर्ण कार्यक्रम में श्री शिवकुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री पी.एस. परस्ते, नगर पुलिस अधीक्षक, विन्ध्यनगर, श्री केशव सिंह रक्षित निरीक्षक, श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी बैढन, श्री ज्ञानेन्द्र सिंह थाना प्रभारी नवानगर, श्री विद्यावारिधी तिवारी थाना प्रभारी यातायात, सूबेदार अशीष तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

विजयादशमी के पावन पर्व पर शनिवार को पुलिस लाइन में स्थित शस्त्रागार के रखे शस्त्रों की पूजा-अर्चना और हवन किया गया। जिसके बाद शस्त्र चलाकर दशहरे के परंपरागत उत्सव को मनाया। शस्त्रों और वाहनों की पूजन की। पुलिस लाइन में तैनात गार्ड द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसी क्रम में जिले के सभी थाना चौकी में शस्त्र पूजन किया गया।

इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह, श्री रामनिवास शाह विधायक सिंगरौली, कलेक्टर श्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता ने जिलावासियों को दशहरे पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment