आज भारतीय किसान संघ लटेरी द्वारा क्षेत्र में हुई अति वर्षा से सोयाबीन उड़द एवं मक्का की फसलों में नुकसान

लटेरी/खेतों में कटी फसले सड़ चुकी हैं जिसको लेकर भारतीय किसान संघ ने आज रेंज वाली माता मंदिर पर एकत्रित होकर मोटरसाइकिल एवं कार द्वारा रैली के रूप में तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन सोपा जिसमें फसलों में हुए नुकसान की जल्दी से जल्दी सर्वे करा कर आरबीसी 6,4 के अंतर्गत किसानों को मुआवजा एवं बीमा मिले एवं समर्थन मूल्य पर सोयाबीन की पूरी खरीदी हो एवं 1108 रुपए किसानों को बोनस दिया जाए जिससे किसानों को 6000 का भाव मिल सके सरकार द्वारा खाद का पर्याप्त भंडारण किया जाए जिससे किसानों को बोनी करने में परेशानी ना हो इस दौरान ज्ञापन में प्रांत मंत्री दिनेश जी दुबे संभाग अध्यक्ष बिशन सिंह बघेल जिला अध्यक्ष प्रशांत जी जैन एवं भारतीय किसान संघ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विदिशा से ब्यूरो चीफ मिट्ठू लाल की रिपोर्ट