बस और बाइक की टक्कर में दो छात्रों की घटना स्थल पर हुई मौत

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़
डिंडोरी।जानकारी अनुसार डिंडोरी के अमरकंटक मार्ग में स्थित जेल बिल्डिंग के पास बस और बाइक की आमने सामने की भिड़ंत में बाईक सवार दो छात्रों की घटना स्थल पर मौत हो गई,दोनो मृतक ग्राम सड़वा छापर थाना बजाग के है दोनो मृतक छात्र दोस्त की बाइक लेकर गांव जा रहे थे परंतु दुर्घटना का शिकार हो गए मृतकों में आशीष झरिया उम्र 18 वर्ष और विवेक बंसल उम्र 18 वर्ष है पुलिस मामले की जांच कर रही है।