देशी मदिरा शराब बेचने वाले आरोपी आकाश वर्मन उर्फ अक्कू को न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 2000/- रूपये का अर्थदंड
न्यायालय श्रीमती विश्वेश्वरी मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा थाना घमापुर के अपराध क्रं. 055/2016, में आरोपी आकाश को अंतर्गत धारा 34(1)(क) के अंतर्गत न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 2000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।
घटना इस प्रकार है कि दिनांक 28.01.2016 को प्रार्थी प्रधान आरक्षक संतोष पाण्डेय को क्षेत्र भ्रमण के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति छुट्टू डाक्टर के दवाखाना के निकट, कुलिया में चार बोरा रखे हुए बैठा है, उक्त सूचना की जांच हेतु स्थल पर पहुंचा, जहां आकाश स्वयं के आधिपत्य में चार बोरी लिये बैठा मिला, अभियुक्त को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, पूछे जाने पर उसने उक्त मदिरा को संधारित किए जाने के संबंध में कोई अनुज्ञा पत्र न होना प्रकट किया, जिसके अग्रसरण में उक्त व्यक्ति/अभियुक्त के आधिपत्य से साक्षी के समक्ष 180 एम.एल. के कुल 40 पाव देशी मदिरा प्लेन जप्त किया गया। अभियुक्त को विधिवत् गिरफतार कर थाने लाया गया तथा तदोपरांत थाना घमापुर के अपराध क. 055/16 पर आबकारी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानांतर्गत अभियुक्त के विरूद्ध रिपोर्ट लेखबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान सुसंगत साक्षीगण के कथन लेखबद्ध कर, जप्तशुदा मदिरा के परीक्षण उपरांत रिपोर्ट संलग्न कर, संपूर्ण विवेचना उपरांत आरोपित अपराध प्रमाणित पाये जाने पर अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उपसंचालक(अभियोजन) श्री विजय कुमार उइके एंव जिला अभियोजन अधिकारी श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में अभियोजन की ओर से सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्रीमती अरूणप्रभा भारद्वाज द्वारा उक्त मामले में सषक्त पैरवी की गई।
श्रीमती अरूणप्रभा भारद्वाज सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्को से सहमत होते हुये न्यायालय श्रीमती विश्वेश्वरी मिश्रा न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जबलपुर के न्यायालय द्वारा थाना घमापुर के अपराध क्रं. 055/2016, में आरोपी आकाश को अंतर्गत धारा 34(1)(क) के अंतर्गत न्यायालय उठने तक का कारावास एवं 2000/- रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।
भगवत उईके
मीडिया सेल प्रभारी/
सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी
जिला – जबलपुर