10 दिनों में पांच करोड़ की ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार

0 2,384

 

जमशेदपुर पुलिस के हाथ एक बार फिर से सफलता लगी है, जहां पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार करने ने सफलता हासिल की है, इस ठग के अकाउंट से विगत 10 दिनों मे तक़रीबन पांच करोड़ रुपये फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया है, पुलिस के गिरफ्त मे आये ठग का नाम नदीम अंसारी है और वह कपाली थाना क्षेत्र का निवासी है, ये व्यक्ति अपने साथियों के साथ मिलकर साइबर ठग को अंजाम दिया करता था और ठगी के रकम का 10 प्रतिशत हिस्सा नदीम को प्राप्त होता था, नदीम के ही बैंक अकॉउंट के माध्यम से तमाम पैसों की ठगी की जाती थी और उसका अकाउंट एन. ए. टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से संचालित था, फिलहाल पुलिस ने अपराधी को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है और बैंक अकाउंट को सीज कर दिया है।

प्राईड इंडिया न्यूज़ से ब्यूरो चीफ इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment