कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति- माले

बेतिया, 12 सितम्बर 2024
भाकपा माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य सह सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता और माले जिला कमिटी सदस्य सुनील कुमार राव ने कहा कि कॉमरेड सीताराम येचुरी के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा है। लोकतंत्र, संघीय ढांचे और बहुलतावादी सांस्कृतिक ताने-बाने की रक्षा के लिए लड़ने वाले हर भारतीय के लिए उनका निधन इस महत्वपूर्ण समय में एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और सीपीआईएम के साथियों को भाकपा माले की तरफ से गहरी श्रद्धांजलि अर्पित किया, कामरेड सीताराम येचुरी को लाल सलाम
सुनील यादव