भारत को दुनिया की महाशक्ति बनने के लिए बने भाजपा का सदस्य — देव कुमार

भाजपा ने आयोजित की पत्रकार वार्ता सीधी। भारतीय जनता पार्टी के संगठन प्रभाव पर्व के अंतर्गत सदस्यता अभियान का पर्व हर्ष उल्लास के साथ पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जनता के बीच जाकर 88 0000 2024 पर मिस्ड कॉल कराकर भाजपा के प्राथमिक सदस्य बना रहे हैं।
उक्त आशय के विचार भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहीं। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से जिले के सदस्यता प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अनिल पांडे, प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, सुरेश सिंह चौहान, जिला महामंत्री विनोद साकेत, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सह मीडिया प्रभारी डॉ मनीला सिंह चौहान उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान- 2024 अंतर्गत जिले में ढाई लाख से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। मध्यप्रदेश में डेढ़ करोड़ व देशभर में 10 करोड़ नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा की सदस्यता मिस्ड कॉल नंबर 8800002024, क्यूआर कोड, रेफरल कोड, चैटबॉथ, नमो एप व पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से ली जा सकेगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा कि 100 सदस्य बनाने पर सक्रिय सदस्य बनने की पात्रता मिलेगी। सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, नप अध्यक्ष, नपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों के लिए अलग से लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। भाजपा का सदस्यता अभियान छह वर्ष में एक बार चलाया जाता है।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 सितंबर को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्रीजी के सदस्य बनने के साथ देशभर में संगठन पर्व का शुभारंभ हो गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं म प्र मंत्रीमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया। आज प्रदेश में भाजपा के सभी 60 संगठनात्मक जिलों में पत्रकारवार्ता रख पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को सदस्यता दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन सह जिला मीडिया प्रभारी डा मनीला सिंह चौहान ने किया।
भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम
भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने कहा भाजपा इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। संगठन महापर्व का प्रथम चरण 2 सितंवर से हो चुका है और 24 सितंवर 2024 तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूवर से 15 अक्टूवर 2024 तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूवर 2024 तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवम्वर से 10 नवम्वर 2024 होगी। सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। इसमें एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024 जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यूआर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यूआर कोड के माध्यम से भाजपा के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकता है।
मूल उद्देश्य विचारधारा का विस्तार करना
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने कहा सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भाजपा की विचारधारा का विस्तार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। 1984 में जब भाजपा केवल दो सीटें जीतकर आई थीं, तब पार्टी का उपहास किया जाता था, लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा, विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भाजपा की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी। भाजपा एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी ही लोगों को पुनः यह निर्णय करने का मौका देती है कि आप राष्ट्र निर्माण में मोदीजी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जुड़िये। भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में इस तरह की लोकतांत्रिक प्रक्रिया नहीं है।
अभियान कर्मकांड नहीं, परिवार का विस्तार है
पत्रकारवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह ने कहा सदस्यता अभियान कर्मकांड नहीं है। हमारे लिए सदस्यता यानी, अपने परिवार का विस्तार है। हमारे परिवार में अगर किसी का जन्म होता है तो जितनी खुशी होती है। हमारे परिवार में शादी कर करके कोई बहु आती है तो परिवार के विस्तार का जो आनंद होता है, वो आनंद बीजेपी में जो कोई नया सदस्य बनता है, परिवार के विस्तार का आनंद होता है। यह सदस्यता अभियान आंकड़ों का खेल नहीं, कितने नंबर हम पार कर जाएंगे, ये नहीं है। ये सदस्यता अभियान एक पूर्ण रूप से वैचारिक आंदोलन भी है और भावनात्मक आंदोलन भी है। सदस्यता ये सिर्फ पार्टी का नंबर बढ़ाने के लिए नहीं, मेरी सदस्या मेरे देश को मजबूत बनाने के लिए भी है और इसलिए मैं उन गांवों को किला बना के छोडूंगा। भाजपा के कार्यकर्ता का काम है कि उसे भारतीय जनता पार्टी में हमारा मेंबर बनाकर के साथी बना करके उसे, हम कहां से कहां देश को ले गए हैं, ये आत्मविश्वास से भरने की जरूरत है। 18 से 25 साल का नौजवान है। उसे हमने इस विचार से जोड़ना है, नेशन फर्स्ट के लिए जीने के लिए जोड़ना है। इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री चौहान ने वरिष्ठ पार्टी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिला कार्य समिति सदस्य संदीप सिंह गहिरवार, मंडल अध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी सहित प्रिंट, इलेक्ट्रानिक और वेब मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सादर प्रकाशनार्थ
सुरेंद्र मणि दुबे
जिला मीडिया प्रभारी ,भाजपा