कलेक्टर हर्ष सिंह ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

0 372

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव

डिंडौरी, 02 सितंबर 2024
कलेक्टर हर्ष सिंह ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डीपीसी श्री राघवेन्द्र सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी रतिसिंह सिन्द्राम सहित विकासखंड स्तर के समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने शिक्षा विभाग के विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को शिक्षा व्यवस्था की रूपरेखा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने जिले की शिक्षा संरचना, अनुदान प्राप्त शाला, प्राथमिक, माध्यमिक शालाएं, उच्चतर माध्यमिक शाला, शिक्षा पोर्टल पर नामांकित विद्यार्थियों की स्थिति, सकल नामांकन दर आदि पर विस्तार से चर्चा की। स्कूलों का संचालन नियमित एवं बेहतर ढंग से करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। शिक्षा सत्र 2024-25 में पुस्तक एवं साइकिल वितरण की स्थिति के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि नामांकन बढ़ने पर नामांकित विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही है।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिले के गत वर्ष के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आगामी परीक्षाओं के लिए व्यवस्थित कार्ययोजना बनाने और परीक्षा परिणाम में सुधार लाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि त्रैमासिक, अर्द्धवार्षिक और वार्षिक परीक्षाओं का मूल्यांकन करते हुए नीतिगत कार्य करें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment