जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक किया गया आयोजन

अमरपुर ब्लॉक से सतीश कुमार यादव
डिंडौरी, 02 सितंबर 2024
जिला रोगी कल्याण समिति की बैठक का आयोजन कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ. अजय राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्याम सिंगौर, कार्यपालन अधिकारी पीडब्ल्यूडी एसएस ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिला चिकित्सालय के बायोमेडिकल वेस्ट स्थल पर सामान्य कचरा हेतु शेड निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में लेट-बाथ रिपेयरिंग एवं वेस्टर्न टायलेट शीट एवं एक्जास्ट लगाने का कार्य , जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में पर्याप्त रोशनी हेतु अलग से अतिरिक्त ट्यूबलाईल एवं बड़े एक्जास्ट एवं कुछ नये पंखे लगवाना, जिला चिकित्सालय के समस्त वार्डों में खिड़की दरवाजे रिपेयरिंग जाली एवं कांच का कार्य, जिला चिकित्सालय के मेनगेट को ग्लोसाइन बोर्ड से नये गेट निर्माण कार्य, जिला चिकित्सालय में सुरक्षा व्यवस्था हेतु संचालनालय से प्राप्त दिशा निर्देशानुसार सी.सी.टी.वी. कैमरे में वृद्धि कर 32 अतिरिक्त कैमरे लगवाने के लिए स्वीकृति सहित अन्य मुद्दो पर चर्चा की।
कलेक्टर हर्ष सिंह ने अस्पताल के कर्मचारियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए सुरक्षा गार्डों की नियुक्ति हेतु टेंडर निकालने के लिए निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने स्ट्रेचर, बैडशीट उपलब्धता, दवाई उपलब्धता, व्हील चेयर उपलब्धता आदि के लिए आवश्यक निर्देश दिए।