Breaking News

दूसरे दिन भी नहीं मिला लापता विमान और पायलट का सुराग, चांडिल डैम से ढाई घंटे बाद बैरंग लौटी एनडीआरएफ की टीम

0 272

Jamshedpur. सोनारी एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद लापता हुए विमान की तलाश में एनडीआरएफ ने सर्च ऑपरेशन चला रही है. बुधवार की सुबह 9.30 बजे एनडीआरएफ की टीम चांडिल डैम पहुंची और अलकेमिस्ट एविएनशन के ट्रेनी विमान की खोज शुरू की. करीब एक घंटे के बाद एनडीआरएफ ने साढ़े 10 बजे दो बोट और अपने अन्य साज-ओ-सामान के साथ टीम को डैम में उतारा. इसके बाद से विमान को तलाशने का काम जारी है. हालांकि, 30 घंटे भी अभी तक विमान का पता नहीं चला है. अब नेवी की टीम को विशाखापत्तनम से बुलाने की तैयारी हो रही है. इधर, बीतते समय के साथ इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट का परिवार सदमे में है.

विमान गिरने का लोकेशन चांडिल डैम का, इसलिए यहां हो रही तलाश
विमान गिरने का लोकेशन कोयलागढ़ प्रतापपुर शिव मंदिर के आसपास बताया जा रहा है. भोजन करने के बाद टीम दोबारा डैम के अंदर विमान और पायलट की तलाश करने घुस गई है. उनके साथ चांडिल डैम के वोट संचालकों की टीम भी देसी तकनीक (झग्गड़) के साथ डैम में गई है.
एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम सुरेश कुमार के नेतृत्व में रांची से चांडिल डैम पहुंची है. बाहर निकालने के बाद टीम लीडर सुरेश कुमार ने बताया कि पहले चरण की जांच में टीम को कुछ सुराग नहीं मिला है. टीम दोबारा प्रयास करेगी और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी. उन्होंने कहा कि अगर विमान और पायलट यहां गिरे हैं,तो निश्चित तौर पर टीम के सदस्य उन्हें खोज कर बाहर निकालेंगे. चांडिल डैम में विमान गिरने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग बुधवार को चांडिल डैम पहुंचे और इसकी जानकारी ली. डैम में ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के अलावा चांडिल की अनुमंडल पदाधिकारी शुभ्रा रानी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार रजवाड़, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी समेत जिले के कई पदाधिकारी और कर्मी के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं.

प्राईड इंडिया न्यूज़ से
इंद्रजीत सिंह भुल्लर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment