पड़रिया खुर्द गांव,में धूमधाम से मनाया गया कजलियां का त्योहार,

0 446

बड़े-बुजुर्गों ने दिया छोटों को आशीर्वाद, तो बड़ों को किया प्रणाम

शहपुरा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत में ग्राम पड़रिया खुर्द में धूमधाम से और भाईचारे के साथ मनाया गया कजलियां पर्व

डिंडोरी जिले के शहपुरा अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द गांव में आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक कजलियां पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक कजलियां का त्योहार पारंपरागत रूप से मनाया गया। जहां महिलाएं, पुरुष, बच्चे आदि ने अपनी सहभागिता निभाई। नदी, तालाब और सरोबर में टोकरी और मिटटी को विसर्जित कर कजलियां लेकर लौटी महिलाओं व कन्याओं ने सबसे पहले घर के सदस्यों को कजलियां दी।

जहां बड़े-बुजुर्गों ने छोटों को आशीर्वाद दिया तो वहीं छोटों ने बड़ों को प्रणाम किया। उल्लेखनीय है कि रक्षाबंधन के दूसरे दिन कजलियां मनाने का यहां की पुरानी परंपरा है जो आज भी जीवंत है। यह पर्व आज भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। सभी जाति-धर्म के लोग एक-दूसरे को कजलियां देकर शुभकामनाएं दी तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया। यह पर्व एक-दूसरे से मिलने-मिलाने वाला त्योहार है। इस दिन लोग अपने से बड़ों को कजलियां देकर पैर छूते हुए आशीर्वाद मांगते है।

मनोज कुमार यादव शहपुरा ब्लॉक रिपोर्टर प्राईड इंडिया न्यूज़

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment